एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जोधपुर में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, दो संदिग्ध हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जोधपुर में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जोधपुर में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, दो संदिग्ध हिरासत में

जोधपुर, 27 अगस्त राजस्थान के जोधपुर में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसके अनुसार इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जोधपुर शहर (पश्चिम) के सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि किशोरी रविवार रात से अपने घर से लापता हो गयी थी।

कुमार ने बताया कि वह महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल के बाहर पहुंची थी जहां दो युवक उसे अस्पताल परिसर के पीछे ‘डंपिंग यार्ड’ में ले गए और उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस का कहना है कि यह मामला सोमवार को तब सामने आया जब वह ‘यार्ड’ से बाहर आई।

कुमार ने बताया कि मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘जोधपुर के महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में एक नाबालिग बालिका से सामूहिक बलात्कार की घटना राजस्थान में बनते जा रहे जंगलराज के हालातों का एक और उदाहरण है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ऐसा लगता है कि जोधपुर में जनप्रतिनिधियों और पुलिस दोनों का ही कानून-व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं है जिससे अपराधियों को हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। हमारे शांतिप्रिय एवं अपराध मुक्त जोधपुर को भाजपा के कुशासन ने बदहाल कर दिया है।’’

डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध न हो रहे हों। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में कानून व्यवस्था नहीं बची है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).