देश की खबरें | लोगों को लूटने और हत्या करने वाले गिरोह का सरगना पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 25 नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में लोगों को ऑटो में बैठाकर एकांत में उनका सामान लूटने और हत्या करने वाले एक गिरोह का सरगना पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) का प्रभार संभाल रहे कमल किशोर ने बताया कि वृंदावन पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऑटो में बैठा कर सवारियों को लूटने और उनकी हत्या करने वाले गिरोह का सरगना मोटरसाइकिल से छाता जा रहा है।

यह भी पढ़े | Karnataka NEET First Seat Allotment Result 2020 To Be Declared Today: एनईईटी फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज होंगे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर ऐसे करें चेक.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जिसके बाद पुलिस ने भी गोलियां चलाई ,जिनमें से एक गोली उसके पैर में लगी और वह मोटरसाइकिल सहित गिर गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़े | Lalan Paswan on Lalu Yadav’s Viral Audio: लालू यादव के वायरल ऑडियो पर बीजेपी विधायक ललन पासवान ने कहा-मुझे फोन कर उन्होंने स्पीकर को तत्काल गिराने की बात की.

उन्होंने बताया कि राहुल पर तीन सवारियों को लूटने,

हत्या करने तथा पुलिस पर गोलियां चलाने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)