देश की खबरें | बिहार के गोपालगंज जिले में दो स्थानों पर गंडक नदी के तटबंध टूटे, 45 गांवों के लोग प्रभावित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोपालगंज, 24 जुलाई बिहार के गोपालगंज जिले में शुक्रवार को दो स्थानों पर गंडक नदी के तटबंध टूट गए।

एक अधिकारी ने कहा कि इसके चलते 45 गांव के करीब 50,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड की सरकार अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा में भाग लेने की दी अनुमति: 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिलाधिकारी अरशद अजीज ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को निकालने में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमें जुटी हुई हैं।

नेपाल के तराई क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण 21 जुलाई को वाल्मीकिनगर बैराज से 4.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद नदी उफना गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: 85 साल की शांताबाई दो वक्त की रोटी के लिए पुणे के सड़कों पर दिखाती हैं लाठी काठी का हैरान कर देने वाला करतब, देखें VIDEO.

जिलाधिकारी ने कहा कि इससे माझा खंड के पूर्णिया और बरौली खंड के देवपुर गांव में सारण तटबंध टूट गया।

उन्होंने कहा कि नदी में बढ़े जलस्तर से जादवपुर रजवाही गांव में एक रिंग बांध टूटा है और देवापुर गांव में सेलुइस गेट टूट गया गया है।

उन्होंने कहा कि टूटे तटबंधों की मरम्मत के प्रयास किए जा रहे हैं।

तटबंध टूटने के कारण नदी का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर भर गया, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बिहार के मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

वहीं, पूर्वी मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि दरभंगा जिले में हयाघाट के पास गिरदर पुल भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया, जिसके कारण सुबह सात बजे से दरभंगा-समस्तीपुर रूट पर संचालन निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)