देश की खबरें | पंजाब में जुए और देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 70 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने रविवार को दावा किया कि देर रात चले एक अभियान में दस महिलाओं समेत 70 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मोहाली जिले में कथित रूप से सक्रिय जुए तथा अनैतिक देह व्यापार से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

चंडीगढ़, 31 जनवरी पंजाब पुलिस ने रविवार को दावा किया कि देर रात चले एक अभियान में दस महिलाओं समेत 70 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मोहाली जिले में कथित रूप से सक्रिय जुए तथा अनैतिक देह व्यापार से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस की संगठित अपराध शाखा ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8.42 लाख रुपये नकद, शराब की 40 बोतलें, ताश के पत्ते, लैपटॉप और 47 वाहन बरामद किए।

डीजीपी ने कहा, “जुए और अनैतिक देह व्यापार में शामिल इन सभी लोगों की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।”

एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार जब्त किए गए लैपटॉप और मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

वक्तव्य में कहा गया कि संगठित अपराध नियंत्रण इकाई के प्रमुख कुंवर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में 30 और 31 जनवरी की दरम्यानी रात को बानुर के बाहर स्थित एक विवाह आयोजन स्थल पर अभियान चलाया गया था।

इस मामले में कानून की कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\