Team India Head Coach: 'गौतम गंभीर भारत के लिए अच्छे कोच साबित होंगे', सौरव गांगुली का बयान
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद पर किसी भारतीय को नियुक्त करने का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अगर गौतम गंभीर ने इसके लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे.
मुंबई, एक जून: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद पर किसी भारतीय को नियुक्त करने का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अगर गौतम गंभीर ने इसके लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे. यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने वार्म-अप मैच से पहले NBA चैंपियनशिप ट्रॉफी उठाने पर दी प्रतिक्रिया, देखें पोस्ट
गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा,‘‘मैं भारतीय कोच के पक्ष में हूं. अगर गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे.’’ भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे पूर्व बल्लेबाज गंभीर के मार्गदर्शक रहते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल में 10 साल बाद आईपीएल का खिताब जीता.
गंभीर को भारतीय कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ देंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भी हाल में संकेत दिए थे कि भारतीय कोच को प्राथमिकता दी जाएगी.
शाह ने कहा था,‘‘ राष्ट्रीय टीम के लिए उपयुक्त कोच ढूंढने की गहन प्रक्रिया है. हम ऐसे व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट संरचना की अच्छी समझ हो और जो इससे गुजरकर आगे बढ़े हों.’’ गांगुली ने इसके साथ ही कहा कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में भारत खिताब का प्रबल दावेदार है.
उन्होंने कहा,‘‘भारत के पास विश्व कप जीतने का बहुत अच्छा मौका है। भारत को एक टी20 टीम की तरह खेलना होगा. इस टीम में काफी प्रतिभा है.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

