पणजी, 29 दिसंबर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जुआरी नदी पर बने नये पुणे के पहले चरण का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। इससे उत्तर और दक्षिण गोवा के जिलों के बीच आवाजाही में आसानी होगी।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक भी मौके पर मौजूद थे।
गडकरी ने पुल तक पहुंचने वाली सड़कों का भी उद्घाटन किया।
राज्य सरकार के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह भारत का सबसे चौड़ा ‘केबल पुल’ होगा।
यह पुल, बम्बोलिम और वेर्ना गांवों के बीच 13.2 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की लागत 2,530 करोड़ रुपये है।
नये जुआरी पुल का निर्माण करने वाले दिलीप बिल्डकॉन ने बताया कि पूरी आठ लेन की परियोजना अप्रैल 2023 तक पूरी हो जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY