जरुरी जानकारी | पीएनबी, केनरा बैंक को 94 करोड़ रुपये के भुगतान में चूकी फ्यूचर एंटरप्राइजेज

नयी दिल्ली, 24 मार्च फ्यूचर एंटरप्राइजेज लि. (एफईएल) एकबारगी पुनर्गठन (ओटीआर) योजना के तहत पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और केनरा बैंक को 93.99 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक गई है।

एफईएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि इस राशि के भुगतान की नियत तारीख 23 मार्च थी।

कंपनी बैंकों/ऋणदाताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रही।

हालांकि, एफईएल ने कहा है कि रिजर्व बैंक के छह अगस्त, 2020 के सर्कुलर के अनुरूप उसके पास बकाया की तारीख से 30 दिन की समीक्षा की अवधि है।

फ्यूचर समूह की कई कंपनियों ने रिजर्व बैंक के छह अगस्त, 2020 के परिपत्र के अनुरूप अपने संबंधित ऋणदाताओं के साथ करार किया था। इस परिपत्र में कोविड-19 से संबंधित दबाव के लिए समाधान रूपरेखा की घोषणा की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)