जरुरी जानकारी | फ्यूचर एंटरप्राइजेज ने 12.68 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में डूबी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) दो गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के 12.68 करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान नहीं कर पायी है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त कर्ज में डूबी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) दो गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के 12.68 करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान नहीं कर पायी है।

एफईएल ने शेयर बाजारों को दी एक सूचना में कहा कि भुगतान की नियत तारीख 17 अगस्त, 2022 थी।

सूचना में कहा गया, ‘‘कंपनी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर पर 17 अगस्त, 2022 को देय ब्याज के संबंध में अपने दायित्वों को पूरा करने में असमर्थ रही है।’’

डिबेंचरों की सालाना कूपन दर 9.60 प्रतिशत थी। इसमें कहा गया है कि एफईएल ने 16 फरवरी से 17 अगस्त, 2022 की अवधि के लिए ब्याज भुगतान में चूक की है।

जो प्रतिभूतियां जारी की गईं वे 106 करोड़ रुपये और 159 करोड़ रुपये की यानी कुल 265 करोड़ रुपये की थी।

उल्लेखनीय है कि बीते तीन महीने से एफईएल विभिन्न गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के लिए ब्याज भुगतान में चूक कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड