देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल हो, तुरंत चुनाव कराया जाए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल किया जाए और विधानसभा चुनाव भी फौरन करवाया जाए।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल किया जाए और विधानसभा चुनाव भी फौरन करवाया जाए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस बात से निराश है कि शीर्ष अदालत ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने का विषय खुला छोड़ दिया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "उच्चतम न्यायालय के फैसले में कुछ मुद्दों को खुला छोड़ दिया गया है... न्यायालय के इस फैसले की गहन अध्ययन करने की जरूरत है। जिस प्रक्रिया से अनुच्छेद 370 को हटाया गया, उसे लेकर हम प्रथम दृष्टया न्यायालय के साथ असहमत हैं।"

चिदंबरम का कहना था, "हम निराश हैं कि प्रदेश को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के सवाल पर विचार नहीं किया गया।"

उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल हो और तुरंत चुनाव कराया जाए।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि चुनाव के लिए अगले साल सितंबर तक का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए और चुनाव तत्काल कराया जाना चाहिए।

सिंघवी ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर चयनित सरकार के माध्यम से चलाया जा रहा है, निर्वाचित सरकार द्वारा नहीं।

उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के सरकार के फैसले को बरकरार रखते हुए सोमवार को कहा कि अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

शीर्ष अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\