देश की खबरें | ब्रिटेन के साथ भगोड़ा प्रत्यर्पण समझौते की भी जरूरत: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर से पहले बृहस्पतिवार को कहा कि विजय माल्या, नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे लोगों को भारत वापस लाने के लिए ‘‘भगोड़ा प्रत्यर्पण समझौता’’ की भी जरूरत है।
नयी दिल्ली, 24 जुलाई कांग्रेस ने भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर से पहले बृहस्पतिवार को कहा कि विजय माल्या, नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे लोगों को भारत वापस लाने के लिए ‘‘भगोड़ा प्रत्यर्पण समझौता’’ की भी जरूरत है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कटाक्ष किया कि मोदी सरकार की ‘‘भगोड़ानॉमिक्स’’ के ये तीन बड़े सितारे अपनी घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
भारत और ब्रिटेन बृहस्पतिवार को लंदन में एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इससे श्रम-प्रधान उत्पादों जैसे चमड़ा, जूते और कपड़ों का रियायती दरों पर निर्यात संभव होगा जबकि ब्रिटेन से व्हिस्की और कारों का आयात सस्ता हो जाएगा।
यह समझौता दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को 2030 तक दोगुना करके 120 अरब डॉलर तक पहुंचाने में मदद करेगा।
जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में आज लंदन में भारत-ब्रिटेन एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) पर हस्ताक्षर होंगे। लेकिन भारत को ब्रिटेन से एक और भी जरूरी एफटीए करना चाहिए- ‘फ्यूजिटिव ट्रांसफर एग्रीमेंट’ (भगोड़ा प्रत्यर्पण समझौता)।"
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ आखिरकार, मोदी मॉडल की भगोड़ानॉमिक्स के तीन बड़े स्टार, विजय माल्या, नीरव मोदी और ललित मोदी -अब भी अपनी घर वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं और यह भी संभव है कि इस सूची में कुछ और नाम जल्द जुड़ जाएं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

