जरुरी जानकारी | श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, ऋण सहायता के लिए भारत के साथ बातचीत

कोलंबो, 21 दिसंबर श्रीलंका की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की स्थानीय सहायक इकाई ने देश में विदेशी मुद्रा भंडार के गंभीर संकट के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं।

दूसरी ओर सरकार ने कहा है कि भारत और ओमान के साथ ईंधन खरीद के लिए ऋण सहायता पर बातचीत की जा रही है।

सरकारी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने सरकार से कीमतों में बढ़ोतरी की मांग की थी। हालांकि, सरकार ने उन्हें अक्टूबर के बाद से अब तक ईंधन की कीमतें बढ़ाने की अनुमति नहीं दी थी।

ताजा फैसले में सीपीसी ने पेट्रोल की कीमत में 20 रुपये और डीजल की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब वहां पेट्रोल 177 रुपये और डीजल 121 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

श्रीलंका इस समय एक गंभीर विदेशी मुद्रा संकट का सामना कर रहा है।

सरकार ने कहा कि भारत और ओमान के साथ ईंधन खरीद के लिए ऋण सहायता तय करने के लिए बातचीत चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)