देश की खबरें | पोंटिंग से सीखा कि टीम के खिलाड़ियों को कैसे महत्वपूर्ण महसूस कराना है : रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग से सीखा कि कैसे टीम में सभी खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण महसूस कराया जाता है, जिसने मुंबई इंडियन्स के साथ उनकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग से सीखा कि कैसे टीम में सभी खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण महसूस कराया जाता है, जिसने मुंबई इंडियन्स के साथ उनकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है।

रोहित ने आईपीएल का सबसे ज्यादा चार खिताब अपने नाम किये हैं जो चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से एक अधिक है।

यह भी पढ़े | PM Modi’s Speech at UNGA: यूएन में स्थायी सीट के लिए पीएम मोदी का सवाल, पूछा- कब तक इंतजार करेगा भारत.

उन्होंने इंडिया टुडे के कार्यक्रम ‘इंस्पिरेसन सीजन 2’ में टीम की सफलता और अपनी कप्तानी के तरीके बारे में खुल कर बात की।

रोहित ने कहा, ‘‘ मैं यह जानने की कोशिश करता हू कि सभी खिलाड़ियों से छोटे से छोटा योगदान कैसे ले सकता हूं। और हां, मेरा प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बड़ा बयान, कहा- बिहार में RJD के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मेरे साथ जो 10 लोग खेल रहे हैं और बाकी के जो बेंच पर बैठे है, मैं उन सब से बात करूं। मैंने रिकी पोंटिंग से सीखा है कि उन्हें भी महत्वपूर्ण महसूस कराना चाहिए। ’’

पोंटिंग इससे पहले मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी और कोच रह चुके है।

रोहित ने कहा, ‘‘ पोंटिंग ने मुझे कहा था कि जब आप कप्तानी करते है तो आप सिर्फ यह नहीं सोच सकते कि आप उनसे कैसे काम लेंगे। आपको हमेशा उनकी बातों को सुनना होगा। वह (पोंटिंग) जब मुंबई इंडियन्स का हिस्सा थे तो मैं उनसे काफी कुछ सीखा था।’’

रोहित से जब पूछे गया कि युवाओं से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लेने के लिए वह क्या करते है तो उन्होंने कहा, ‘‘ वे खिलाड़ी जब दबाव में नहीं होंगे तो वे अच्छे करेंगे। इसे लेकर टीम में उनके बारे में ज्यादा बातचीत नहीं होनी चाहिए।। उन्हें ये सारी बातें पता चल जाती हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी