विदेश की खबरें | फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने रवांडा नरसंहार के लिए कुछ दोष स्वीकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैक्रों ने विस्तार से बताया कि कैसे फ्रांस नरसंहार के 800,000 पीड़ितों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई माफी नहीं मांगी।

मैक्रों ने विस्तार से बताया कि कैसे फ्रांस नरसंहार के 800,000 पीड़ितों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई माफी नहीं मांगी।

फ्रांसीसी नेता ने राजधानी किगाली में नरसंहार स्मारक पर बृहस्पतिवार को कहा कि फ्रांस नरसंहार में ‘‘सहयोगी नहीं था’’ लेकिन उसने रवांडा के ‘‘नरसंहार शासन’’ का पक्ष लिया और इसलिए उस पर इसकी भारी जिम्मेदारी है।

मैक्रों ने कहा, ‘‘फ्रांस की रवांडा में एक भूमिका, एक इतिहास और एक राजनीतिक जिम्मेदारी है। सच जानने के बावजूद लंबे वक्त तक चुप रहकर रवांडा के लोगों को दी पीड़ा को पहचानना भी एक कर्तव्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब नरसंहार शुरू हुआ तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर प्रतिक्रिया जताने में तीन महीने का वक्त लगा और हम सभी ने हजारों पीड़ितों को बेसहारा छोड़ दिया।’’

उन्होंने कहा कि फ्रांस की नाकामी से दोनों देशों के बीच ‘‘27 साल तक दूरियां’’ रही।

मैक्रों ने कहा, ‘‘मैं यहां पर हमारी जिम्मेदारी लेने के लिए आया हूं।’’

मैक्रों ने हालांकि माफी नहीं मांगी लेकिन रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे ने फ्रांस के राष्ट्रपति की उनकी ‘‘शक्तिशाली भाषण’’ के लिए प्रशंसा की। कगामे ने कहा, ‘‘उनके शब्द एक माफी से कही अधिक मूल्यवान हैं, ये सच्चाई है। यह अत्यंत साहसी कृत्य है।’’

मैक्रों ने कहा कि वह रवांडा के लिए कोरोना वायरस रोधी 100,000 टीके लेकर आये हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति बृहस्पतिवार तड़के किगाली पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति आवास में राष्ट्रपति पॉल कगामे से मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड