England और Australia विमेंस टीमों के भारत दौरे पर फैंस को स्टेडियम में निशुल्क प्रवेश

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी मुकाबलों के दौरान यहां के वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रशंसकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा।

India Women Cricket (Photo Credit: X)

मुंबई, 28 नवंबर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी मुकाबलों के दौरान यहां के वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रशंसकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, इंग्लैंड की महिला टीम का भारतीय दौरा छह दिसंबर को तीन मैचों टी20 श्रृंखला के साथ शुरू होगा। इसके दो अन्य मैच नौ और 10 दिसंबर को खेले जायेंगे.  इससे पहले भारत ‘ए’ महिला टीम इंग्लैंड ‘ए’ के खिलाफ बुधवार को शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भिड़ेगी।

यह सभी मैच शाम सात बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेले जायेंगे. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के पेसर मुकेश कुमार ने पत्नी दिव्या सिंह के साथ शादी समारोह में Bhojpuri गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर किया डांस, देखें वायरल वीडियो 

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के सचिव अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘‘ एमसीए अध्यक्ष अमोल काले और शीर्ष परिषद ने महिला क्रिकेट के समर्थन को प्रोत्साहन देने के लिए सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशंसकों के लिए निःशुल्क प्रवेश रखने से स्टेडियम भरे रहेंगे और यह टी20 क्रिकेट के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को भी दर्शाएगा.’’

भारतीय टीम इसके बाद 14 से 17 दिसंबर तक इंग्लैंड के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में टेस्ट मैच खेलेगी.

भारत, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ अपनी घरेलू श्रृंखला की शुरुआत 21 से 24 दिसंबर तक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट से करेगा, जिसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला होगी.

पहला वनडे 28 दिसंबर को खेला जाएगा, दूसरा 30 दिसंबर को और तीसरा दो जनवरी 2024 को होगा। यह सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जायेंगे.

दोनों टीमें इसके बाद डी वाई पाटिल स्टेडियम में पांच, सात और नौ जनवरी को तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में एक दूसरे का सामना करेंगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार