देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री का सहायक बताकर भाजपा का टिकट दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के एक पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी का सहायक होने का दावा करनेवाले एक व्यक्ति ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट का दिलाने का वादा कर उनसे 50 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
चेन्नई, 16 जुलाई भाजपा के एक पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी का सहायक होने का दावा करनेवाले एक व्यक्ति ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट का दिलाने का वादा कर उनसे 50 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायतकर्ता भुवनेश कुमार पार्टी के अरानी नगर प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उम्मीदवारों का फैसला होने से पहले उन्होंने नरोथमन नाम के व्यक्ति को 50 लाख रुपये दिए थे। उन्होंने कहा कि नरोथमन ने दावा किया था कि वह रेड्डी का सहायक है और वह उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दिलाएगा।
बहरहाल, उन्हें किसी भी विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट नहीं मिला। रेड्डी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी थे।
पुलिस के एक निरीक्षक ने कहा, “हमने चार लोगों नरोथमन, उसके पिता चित्तिबाबू, विजयरमन और शिवा बालाजी के खिलाफ (धोखाधड़ी) का मामला दर्ज किया है।”
उन्होंने कहा कि बताया जाता है कि नरोथमन और चित्तिबाबू हैदराबाद के निवासी हैं जबकि अन्य चेन्नई में रहते हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की, लेकिन इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि नरोथमन, रेड्डी का सहायक था या वह वर्तमान में मंत्री के साथ जुड़ा है?
उन्होंने पीटीआई- से कहा, “ हमने प्राथमिकी दर्ज करने से पहले कानूनी राय मांगी थी।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)