जरुरी जानकारी | फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड की बंद की गई छह योजनाओं में प्राप्त हुये 4,280 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड की बंद की गई छह योजनाओं को अप्रैल में बंद करने की घोषणा के बाद से परिपक्वता, पूर्व भुगतान और कूपन भुगतान से 4,280 करोड़ रुपये प्राप्त हुये हैं।
नयी दिल्ली, सात अगस्त फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड की बंद की गई छह योजनाओं को अप्रैल में बंद करने की घोषणा के बाद से परिपक्वता, पूर्व भुगतान और कूपन भुगतान से 4,280 करोड़ रुपये प्राप्त हुये हैं।
फ्रैंकलिन टेंपलटन एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) के अध्यक्ष संजय सप्रे ने बुधवार को निवेशकों को लिखे एक पत्र में कहा कि यह राशि संपत्ति की क्षमता के साथ प्रभावी ढंग से बिक्री के बिना ही प्राप्त हुई है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के म्यूचुअल फंड धारकों की बैठक तथा ई-मतदान के पूरा होने के बाद संपत्तियों की बिक्री के प्रयास तेज किये जायेंगे।
सप्रे ने कहा, ‘‘24 अप्रैल से 31 जुलाई 2020 तक इन योजनाओं में परिपक्वता, पूर्व भुगतान और कूपन से 4,280 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
इसमें में से अकेले जुलाई में 1,005 करोड़ रुपये मिले हैं।
फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने 23 अप्रैल को छह ऋण म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद कर दिया था। कंपनी बाजार में विमोचन का दबाव और नकदी की तंगी को इसकी वजह बताया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)