जरुरी जानकारी | फ्रैंकलिन टेंपलेटन एमएफ को वोडाफोन आइडिया से 103 करोड़ रुपये का ब्याज मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्रैंकलिन टेंपलेटन म्यूचुअल फंड को वोडाफोन आइडिया से 103 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान मिला है। यह राशि निवेशकों को अलग-अलग पोर्टफोलियो में उनके निवेश के हिसाब से बांटी जाएगी।

नयी दिल्ली, 14 जून फ्रैंकलिन टेंपलेटन म्यूचुअल फंड को वोडाफोन आइडिया से 103 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान मिला है। यह राशि निवेशकों को अलग-अलग पोर्टफोलियो में उनके निवेश के हिसाब से बांटी जाएगी।

छह योजनाओं... फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बांड फंड, फ्रैंकलिन इंडिया लो डुरेशन, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनामिक एक्यूरल फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉरच्यूनिटीज फंड ने वोडाफोन आइडिया में निवेश किया था।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

फ्रैंकलिन टेंपलेटन एमएफ ने दूरसंचार कंपनी में अपने निवेश को ‘एक तरफ’ कर लिया था। जोखिम वाली संपत्ति को अन्य लिक्विड एसेट से अलग करना होता है। उसके बाद 24 जनवरी से वोडाफोन आइडिया द्वारा योजनाओं में जारी विभिन्न प्रतिभूतियों को कुल पोर्टफोलियो से अलग कर लिया गया।

फ्रैंकलिन टेंपलेटन ने बयान में कहा कि उसे वोडाफोन आइडिया लि. से 12 जून, 2020 को 102.71 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान मिला है।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

यह राशि अलग रखे गये पोर्टफोलियो की योजनाओं में निवेशकों की होल्डिंग के अनुपात में इस राशि का वितरण किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू