विदेश की खबरें | तुर्की से गतिरोध के बाद फ्रांस ने नाटो की नौसेना में अपनी भूमिका रोकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्रांस ने लीबिया में संघर्ष को लेकर नाटो के अंदर तनाव बढ़ने के बीच यह कदम उठाया है।

फ्रांस ने लीबिया में संघर्ष को लेकर नाटो के अंदर तनाव बढ़ने के बीच यह कदम उठाया है।

फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने मंगलवार को नाटो को एक पत्र भेज कर कहा कि वह ‘‘सी गार्डियन’’ में अपनी भागीदारी अस्थायी रूप से रोक रहा है।

यह भी पढ़े | निगार जौहर बनी पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल.

इससे पहले, नाटो के जांचकर्ताओं ने 10 जून की घटना पर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि फ्रांस चाहता है कि नाटो के सहयोगी देश लीबिया पर हथियारों को लेकर लागू प्रतिबंध का समर्थन करें।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान एयरलाइंस को बड़ा झटका, EASA ने 6 महीने के लिए यूरोप आने वाले विमानों पर लगाया बैन.

फ्रांस ने तुर्की पर आरोप लगाया है कि उसने लीबिया पर लगाये गये हथियारों से जुड़े प्रतिबंधों का बार-बार उल्लंघन किया है। साथ ही तुर्की की सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि वह उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र में संघर्षविराम को सुरक्षित रखने में एक बाधक के रूप में काम कर रही है। हालांकि, तुर्की ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

फ्रांस, तुर्की के जंगी जहाज और फ्रांसीसी नौसेना के एक पोत के बीच भूमध्य सागर में इस महीने की शुरूआत में हुई एक घटना का दोहराव रोकने के लिये एक तंत्र बनाये जाने की भी अपील कर रहा है।

नाटो घटना की जांच कर रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\