एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | फ्रांस ने ड्रा खेला, पुर्तगाल और डेनमार्क जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. माइकोला शापारेंको ने शनिवार को यूक्रेन के लिये अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया जिसके बाद फ्रांस के लिये एंथोनी मार्शिल ने बराबरी गोल दागा जो उनका दूसरा अंतरराष्ट्रीय गोल है।

खेल की खबरें | फ्रांस ने ड्रा खेला, पुर्तगाल और डेनमार्क जीते

माइकोला शापारेंको ने शनिवार को यूक्रेन के लिये अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया जिसके बाद फ्रांस के लिये एंथोनी मार्शिल ने बराबरी गोल दागा जो उनका दूसरा अंतरराष्ट्रीय गोल है।

बुधवार को बोस्निया और हर्जेगोविना के साथ 1-1 से ड्रा के बाद एमबापे चोटिल होने के कारण चले गये थे। यूक्रेन ने मार्च में भी फ्रांस से ड्रा खेला था।

फ्रांस के पांच मैचों में नौ अंक हैं, जिसके बाद फिनलैंड पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

फिनलैंड ने कजाखस्तान पर जोएल पोहजानपालो के गोल से 1-0 से जीत हासिल की।

यूक्रेन के भी पांच मैचों में पांच अंक हैं जबकि कजाखस्तान के दो अंक हैं।

केवल ग्रुप का विजेता ही सीधे विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम प्लेऑफ खेलेगी।

पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अनुपस्थिति के बावजूद 2022 विश्व कप के मेजबान कतर को 3-1 से मात दी।

ग्रुप ए में सर्बिया ने लक्जमबर्ग को 4-1 से हराया। आयरलैंड और अजरबैजान ने 1-1 से ड्रा खेलकर अपने पहले अंक हासिल किये।

ग्रुप एफ में यूरोपीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले डेनमार्क ने फारो आइलैंड पर 1-0 से जीत दर्ज की।

इस्राइल ने आस्ट्रिया को 5-2 से जबकि स्कॉटलैंड ने मोलदोवा को 1-0 से हराया।

डेनमार्क के 15 अंक हैं। इस्राइल के 10 और स्कॉटलैंड के आठ अंक हैं।

ग्रुप जी में नीदरलैंड और तुर्की ने अपने मुकाबले जीते।

ग्रुप एच में क्रोएशिया ने स्लोवाकिया को 1-0 से जबकि रूस ने साइप्रस को 2-0 से हराया।  

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).