विदेश की खबरें | मछली पकड़ने को लेकर विवाद बढ़ने पर फ्रांस ने ब्रिटिश नौकाओं पर जुर्माना लगाया

इंग्लिश चैनल के दोनों ओर मछली पकड़ने को लेकर उनके बीच विवाद गहराने की पृष्ठभूमि में यह घटनाक्रम हुआ।

फ्रांसीसी मंत्री ने एक बयान में कहा कि चैनल में नियंत्रण कड़ा करने के तहत नौकाओं की जांच के परिणामस्वरूप यह जुर्माना लगाया गया।

समुद्री मामलों के मंत्री अनिक गिरादीन ने फ्रांसीसी रेडियो नेटवर्क से कहा, ‘‘हम फिर से जांच शुरू कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि फ्रांस ने बुधवार को घोषणा की थी कि मछली पकड़ने के विवाद पर ब्रिटेन के साथ कोई समझौता नहीं होता है तो वह अलगे हफ्ते से कुछ फ्रांसीसी बंदरगाहों पर मछली पकड़ने वाली ब्रिटिश नौकाओं को प्रतिबंधित कर देगा। उसने यह भी कहा था कि वह चैनल के द्वीपों पर ऊर्जा की आपूर्ति रोक देगा।

वहीं, ब्रिटेन ने कहा कि यह धमकी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन प्रतीत होती है और यदि पेरिस इस पर आगे बढ़ता है तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा।

ब्रिटेन ने कहा, ‘‘फ्रांस की धमकी निराश करने वाली और अनुचित है तथा हम एक करीबी सहयोगी व साझेदार से ऐसी उम्मीद नहीं करते।’’

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद से लंदन और पेरिस के बीच संबंधों में तनाव बढ़ता चला गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)