हमलावर का शिकार बने 22 महीने से लेकर तीन साल तक के बच्चे आज भी अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रहे हैं, लेकिन फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को चिकित्सकों से बात करने के बाद उम्मीद जताई कि उनकी (बच्चों की) स्थिति में सुधार जारी रहेगा।
ये छह पीड़ित चार अलग-अलग देशों- फ्रांस, ब्रिटेन, नीदरलैंड और पुर्तगाल के हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, 31-वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति सीरियाई राजनीतिक शरणार्थी और स्वीडन का स्थायी निवासी है और उसे शनिवार को एक न्यायाधीश के सामने पेश होने की उम्मीद थी।
क्षेत्रीय अभियोजक, लाइन बोननेट-मैथिस दिन के उत्तरार्ध में संवाददाताओं को संबोधित करने वाले थे।
खेल के मैदान में और उसके आसपास बृहस्पतिवार को हुए बर्बर हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है।
अभियोजक ने कहा कि यह आतंकवाद से संबंधित प्रतीत नहीं होता है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने शुक्रवार को पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY