इस बर्बर हमले का 31-वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति सीरियाई राजनीतिक शरणार्थी और स्वीडन का स्थायी निवासी है। उसका नाम जारी नहीं किया गया है।
मुख्य अभियोजक, लाइन बोननेट-मैथिस ने कहा कि आरोपी को शनिवार को एनेसी शहर में न्यायाधीशों के सामने पेश किया गया और आरोप तय किये गये। उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में रखा गया है।
अभियोजक का कहना है कि बृहस्पतिवार के हमले के शिकार पीड़ितों की जान को अब खतरा नहीं है।
खेल के मैदान में और उसके आसपास बृहस्पतिवार को हुए बर्बर हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है।
अभियोजक ने कहा कि यह आतंकवाद से संबंधित प्रतीत नहीं होता है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY