देश की खबरें | एफपीएआई ईस्ट बंगाल को आईएसएल में शामिल करने की बात करके विवाद में फंसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी संघ (एफपीएआई) शुक्रवार को तब विवाद में फंस गया जब उसने अपने अध्यक्ष रेनेडी सिंह की सहमित के बिना ईस्ट बंगाल क्लब को शीर्ष टीयर की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शामिल करने के लिये एआईएफएफ और आईएसएल आयोजक को पत्र लिख दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी संघ (एफपीएआई) शुक्रवार को तब विवाद में फंस गया जब उसने अपने अध्यक्ष रेनेडी सिंह की सहमित के बिना ईस्ट बंगाल क्लब को शीर्ष टीयर की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शामिल करने के लिये एआईएफएफ और आईएसएल आयोजक को पत्र लिख दिया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) को पत्र लिखकर संघ ने संबंधित शेयरधारकों से अनुरोध किया कि वे इस मामले का जल्दी हल निकालने के लिये अपने मतभेदों को अलग रखें।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश में कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में 10376 नए मामले पाए गए: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एफपीएआई महासचिव साइरस फन्फेक्शनर ने पत्र में लिखा, ‘‘संघ में हम आपसे अनुरोध करते हैं कि ईस्ट बंगाल को बिना किसी हिचकिचाहट या विलंब के आईएसएल में शामिल कर लें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्लब का समृद्ध इतिहास है और यह सबसे पुराने और प्रमुख क्लबों में से एक है जिसके बहुत सारे प्रशंसक हैं जिसकी खेल को भारत में इसके विकास और इसे आगे बढ़ाने के लिये जरूरत है। ’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,195 नए मामले सामने आए, 27 की मौत, कुल संख्या 1,35,598 हुई.

उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय फुटबॉल में सभी को अपने मतभेदों को दूर रखकर इस टीम को आईएसएल में शामिल करना चाहिए क्योंकि भारतीय फुटबॉल में इसके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। ’’

पूर्व भारतीय मिडफील्डर रेनेडी सिंह ने इस संवेदनशील मामले में अपने जूनियर की प्रतिक्रया के बाद अपनी संस्था का रूख स्पष्ट किया कि उसका काम केवल खिलाड़ियों का समर्थन करना है, किसी क्लब का नहीं।

रेनेडी ने एआईएफएफ महासचिव को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं सभी को सूचित करना चाहूंगा कि किसी एक विशेष क्लब के समर्थन में आना गलत है क्योंकि हम केवल खिलाड़ियों का ही समर्थन करते हैं। ’’

यह पूर्व खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का कप्तानी भी कर चुका है, उन्होंने कहा, ‘‘क्लबों को आईएसएल या किसी अन्य लीग में भागीदारी के संबंध में अपने अंदरूनी मामले महासंघ और एफएसडीएल से खुद ही सुलझाने चाहिए। ’’

एफएसडीएल ने कुछ दिन पहले क्लब प्रतिनिधियों की बैठक में स्पष्ट किया था कि वे 20201-21 सत्र में 10 टीमों के साथ ही खेलेंगे और नयी टीम के लिये टेंडर नहीं निकालेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\