UP: बरेली में चार साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, मामला दर्ज
बरेली कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
बरेली (उप्र), 26 फरवरी : बरेली कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रथम श्वेता यादव ने बताया, ‘‘बच्ची के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसका अपहरण कर उससे बलात्कार किया गया. उनकी शिकायत के आधार पर हमने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू की है.’’
यादव ने कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा की गयी शिकायत के हवाले से बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे व्यक्ति की चार वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी और थोड़ी देर बाद जब उसने बाहर आकर देखा तो उसकी बेटी गायब थी. उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन काफी तलाश के बाद उसे अपनी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली सकी. इसके बाद उसने तत्काल बच्ची के गायब होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी. यह भी पढ़ें : Delhi: पत्नी व दो बेटों की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश
सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने बच्ची की तलाश में कई टीम गठित की. हालांकि, कुछ घंटे बाद बच्ची पैदल घर की ओर आती दिखी. वह सदमे की स्थिति में थी और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे. वापस लौटने पर पुलिस टीम बच्ची को मेडिकल जांच के लिए ले गई. पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

