एजेंसी न्यूज

Mumbai: मुंबई में मकान ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, पांच अन्य घायल

मुंबई के कांदीवली पश्चिम उपनगर में शनिवार शाम एक मकान के ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित पांच अन्य घायल हो गए.

Mumbai: मुंबई में मकान ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, पांच अन्य घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

मुंबई, 27 मार्च : मुंबई के कांदीवली पश्चिम उपनगर में शनिवार शाम एक मकान के ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित पांच अन्य घायल हो गए. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना शाम चार बजे के करीब लालजी पाड़ा इलाके के केडी कंपाउंड में हुई. उन्होंने बताया कि इलाके में बीएमसी का मरम्मत विभाग आर-साउथ वार्ड में सड़क से संबंधित ‘‘एक छोटा कार्य’’ कर रहा था. अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद नौशाद अली (4) को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं को दुष्कर्म, हत्या की धमकी देने वाले पर कार्रवाई होगी: दिल्ली पुलिस

उन्होंने बताया कि हादसे में हसीना शाहा (22), शहीदुनीसा रैन (30), प्रेम यादव (38), मोहम्मद अंसार (16) और तीन महीने की दिलशाद शाहा घायल हो गए. अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से दिलशाद को छोड़कर सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2022 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).