एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कुएं की दीवार ढहने से तीन महिलाओं सहित चार श्रमिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बिजनाखेड़ी गांव में एक कुएं की दीवार गिरने से कुएं के अंदर खुदाई कर रही तीन महिलाओं सहित चार श्रमिकों की मौत हो गयी।

देश की खबरें | कुएं की दीवार ढहने से तीन महिलाओं सहित चार श्रमिकों की मौत
जियो

शाजापुर, (मप्र) 10 जून जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बिजनाखेड़ी गांव में एक कुएं की दीवार गिरने से कुएं के अंदर खुदाई कर रही तीन महिलाओं सहित चार श्रमिकों की मौत हो गयी।

पुलिस ने कुएं की खुदाई करने के लिए श्रमिकों को काम पर रखने वाले कुएं के दो मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: मां ने कार्टून देखने से मना किया तो गुस्से में आकर 14 साल के लड़के ने कर ली आत्महत्या: 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला कलेक्टर डीके जैन ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को करीब साढ़े छह बजे बिजनाखेडी गांव में हुई। यहां एक निर्माणाधीन कुंए की दीवार ढह गयी और कुंए में काम कर रहे श्रमिक मलबे में दब गये।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के वक्त कुएं में चार श्रमिक 40 फीट गहराई से खुदाई के बाद मलबे को बाहर निकालने का काम कर रहे थे, तभी कुएं की दीवार ढह गयी।

यह भी पढ़े | पाक एयरफोर्स चीनी लड़ाकू विमान JF-17 के साथ कर रही रात में युद्धाभ्यास, भारत हुआ चौकन्ना.

जिला कलेक्टर ने बताया कि घटना के बाद मशीनों के मदद से बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया ओर 12 घंटे के अभियान के बाद बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे मृतकों के शव निकाले जा सके।

इसबीच, मोमन बड़ोदिया पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक यू एस अलावा ने बताया कि कुएं के मालिक कालू सिंह सोधिंया और नारायण सिंह के खिलाफ भादवि की सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कुएं के दोनों मालिक फरार हो गये हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कंकू बाई (30), लीला बाई (35), भूरी बाई (24) और पृथ्वी सिंह (26) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).