देश की खबरें | मकान ढहने से एक बालिका समेत परिवार की चार महिलाओं की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां चुक्खूवाला क्षेत्र में एक मकान के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक आठ वर्षीय बालिका सहित एक परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गयी। इस हादसे में एक बालक समेत दो अन्य पुरूष सदस्य घायल हो गए ।
देहरादून, 15 जुलाई यहां चुक्खूवाला क्षेत्र में एक मकान के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक आठ वर्षीय बालिका सहित एक परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गयी। इस हादसे में एक बालक समेत दो अन्य पुरूष सदस्य घायल हो गए ।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को करीब डेढ बजे बारिश के बीच एक पुश्ते के मकान पर गिर जाने से वह ढह गया और उसमें सो रहा परिवार मलबे के नीचे दब गया ।
घटना में दो महिलाओं और एक आठ साल की बालिका की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया ।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राज्य आपदा मोचन बल :एसडीआरएफ: की टीम ने सुबह साढे दस बजे तक लगातार आठ घंटे तक तलाशी और बचाव अभियान चला तीन शवों को मलबे के अंदर से बरामद किया ।
यह भी पढ़े | असम में बाढ़ का कहर: 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 30 जिलों में अब तक 59 लोगों की हुई मौत.
घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में चले तलाशी अभियान के दौरान एक दस वर्षीय बालक कृश और 30 वर्षीय समीर चौहान को घायल अवस्था में बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया ।
मरने वालों में एक गर्भवती महिला किरन :28: भी शामिल है । अन्य मृतकों में प्रमिला देवी :22:, विमला देवी :37: तथा बालिका सृष्टि शामिल है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)