जरुरी जानकारी | रूट मोबाइल के आईपीओ को दूसरे दिन तक चार गुणा अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूट मोबाइल के प्रारंभिक सार्वजनिक शेयर निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार दूसरे दिन के अंत तक 4.15 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

नयी दिल्ली, दस सितंबर रूट मोबाइल के प्रारंभिक सार्वजनिक शेयर निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार दूसरे दिन के अंत तक 4.15 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

शेयर बाजार एनएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाएं प्रदान करने वाली इस कंपनी ने कुल 1,21,73,912 शेयरों की पेशकश की है और उसे 5,05,09,920 शेयर के लिए आवेन मिल चुके हैं।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

कंपनी नए शेयर जारी कर 240 करोड़ रुपये और बिक्री की पेशकश के माध्यम से वर्तमान शेयर पेश कर 360 करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। इस तरह इस निर्गम में कुल 600 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने का लक्ष्य है।

बाजार की सूचना के अनुसार पात्र संस्थागत निवेशकों के खंड में 1.25 गुणा और गैर-स्थागत निवेशकों के वर्ग में 2.04 गुना तथा खुदरा निवेशकों के लिए रखे गए शेयरों के खंड में 6.71 अभिदान प्राप्त हो चुका है।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

इस निर्गम का शुक्रवार को अखिरी दिन है।

कंपनी ने आवेदन के लिए मूल्य का दायरा 345-350 रुपये प्रति शेयर रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\