जर्मनी के इस एफवन ड्राइवर ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
वेटल ने रेड बुल टीम के साथ 2010 से 13 तक चार बार एफवन खिताब जीता। उन्होंने अपनी आखिरी रेस 2019 में फेरारी के लिए दर्ज की थी।
मौजूदा सत्र में वह एस्टन मार्टिन टीम में हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छठा स्थान रहा है।
वेटल ने कहा, ‘‘ मेरे लिए संन्यास लेने का फैसला काफी मुश्किल था। मैंने काफी सोचने के बाद यह फैसला लिया । एक पिता होने के कारण मैं परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं।‘‘
वेटल ने अब तक के करियर में 53 रेस जीतीं है। वह सबसे ज्यादा रेस जीतने के मामले में लुईस हैमिल्टन (103) और माइकल शूमाकर (91) के बाद तीसरे सबसे सफल एफवन ड्राइवर हैं। उन्होंने 2013 सत्र में रिकॉर्ड 13 रेस में जीत दर्ज की थी।
वेटल 2010 में 23 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने थे। उन्होंने लगातार चार बार एफवन चैम्पियन बन कर दिग्गज जुआन मिगुएल फैंगियो और माइकल शूमाकर की रिकॉर्ड की बराबरी की। इस सूची में बाद में हैमिल्टन भी शामिल हो गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY