एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में चार आतंकी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को चार आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में चार आतंकी ढेर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 10 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को चार आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद बलों ने शुक्रवार देर रात इस इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े | Delhi: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों के लिए 1 करोड़ मुआवजे की मांग.

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने 25 अक्टूबर के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मांगे सुझाव.

उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकियों की पहचान जंगलपुरा दिवसार कुलगाम निवासी तारिक अहमद मीर और पाकिस्तानी नागरिक समीर भाई उर्फ उस्मान के तौर पर की गयी है। पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला उस्मान ‘ए’ श्रेणी का आतंकवादी है।

अधिकारी के अनुसार, दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों मारे गये आतंकवादी आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार समूहों का हिस्सा थे। वे कई आतंकी वारदातों तथा नागरिकों की हत्या में शामिल थे। इनमें फुराह मीरबाजार में पुलिस अधिकारी खुर्शीद अहमद की हत्या और अखरान मीरबाजार में सरपंच आरिफ अहमद पर हमला शामिल है। हमले में अहमद गंभीर रूप से घायल हो गये थे।’’

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एम4 राइफल और एक पिस्तौल जब्त की गयी हैं।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के दादूरा इलाके में एक अन्य अभियान में दो आतंकवादी मारे गये।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल बरामद की गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).