Delhi: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों के लिए 1 करोड़ मुआवजे की मांग
दिल्ली के आदर्श नगर में दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग के मामले में 18 वर्षीय दलित युवक राहुल की हत्या पर बीजेपी मुखर हो गई है. भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर केजरीवाल सरकार से एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की.
दिल्ली के आदर्श नगर में दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग के मामले में 18 वर्षीय दलित युवक राहुल की हत्या पर बीजेपी मुखर हो गई है. भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर केजरीवाल सरकार से एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की. भाजपा ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है. आदर्श नगर में राहुल की बुधवार की शाम हत्या हुई थी.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता (Adesh Kumar Gupta) ने राहुल की हत्या की तुलना वर्ष 2019 में हुए अंकित सक्सेना मर्डर से की है. उस वक्त भी दूसरे समुदाय के लोगों ने प्रेम प्रसंग के मामले में अंकित सक्सेना पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था. परिवार से मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, "आदर्श नगर में राहुल के पीड़ित परिवार से मिला और परिवार को न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया. मैं मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मांग करता हूं कि वह पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दें और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाएं." यह भी पढ़े: दिल्ली: हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने पिछले कुछ महीनों से सैलरी नहीं मिलनें पर किया विरोध प्रदर्शन
आज आदर्श नगर में राहुल के पीड़ित परिवार से मिला और परिवार को न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया। मैं CM @ArvindKejriwal से मांग करता हूं कि वह पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दें और मामले की Fast Track Court में सुनवाई कराकर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाएं। pic.twitter.com/dTD97xMm1d
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) October 10, 2020
प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, "दलित युवक राहुल को एक विशेष समुदाय के लोगों ने मार-मार कर अधमरा कर दिया और बाद में उसकी अस्पताल में मृत्य हो गई. तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री अभी तक मौन धारण किये हुए हैं. मुख्यमंत्री केजरीवाल पीड़ित के परीवार को अविलंब मुआवजा दें." आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, "2018 में अंकित सक्सेना के साथ भी ऐसे हुआ था. उस घटना को फिर दोहराया गया. हाथरस की घटना में दलितों को न्याय दिलाने के नाम पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लोग कैंडल मार्च निकाल रहे थे. लेकिन राजधानी दिल्ली में दलित राहुल की हत्या पर खामोशी है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समुदाय विशेष की तुष्टीकरण कर रही हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

