विदेश की खबरें | दक्षिणपूर्वी ईरान में चार आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर हमला कर दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खबर के अनुसार, हथियारबंद समूह ने पाकिस्तान की सीमा से करीब 30 किलोमीटर दूर ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी जाहेदान शहर में एक पुलिस थाने पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

खबर के अनुसार, हथियारबंद समूह ने पाकिस्तान की सीमा से करीब 30 किलोमीटर दूर ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी जाहेदान शहर में एक पुलिस थाने पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एक बयान में कहा कि चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

प्रांत के डिप्टी गवर्नर अलीरजा मरहामति के हवाले से खबर में कहा गया है कि आतंकवादी पुलिस थाने पर कब्जा करने की कोशिश में थे और हथगोलों (ग्रेनेड) से लैस थे।

देश की सरकारी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की एक और खबर के मुताबिक, ईरान के दूसरे सबसे पवित्र स्थल शिराज शहर में स्थित शाह चेराघ मस्जिद पर 28 अक्टूबर को हुए घातक हमले में संलिप्त दो लोगों को शनिवार को फांसी दी गई।

खबर में कहा गया कि यह दोनों उग्रवादी इस्लामिक स्टेट समूह के सदस्य थे और मस्जिद पर हुए घातक हमले में शामिल थे। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई थी और 30 लोग घायल हुए थे।

आईएसएनए और तस्नीम समाचार एजेंसियों का कहना है कि इन दोनों को शिराज शहर में सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now