एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, सात घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घायलों को सारंगपुर के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, सात घायल

घायलों को सारंगपुर के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

पचोर के थाना प्रभारी डी. पी. लोहिया ने बताया कि आगरा–मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदनखेड़ी गाँव के पास हुए हादसे में उत्तप्रदेश के निवासी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोगों को गंभीर घायल अवस्था में सारंगपुर के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण टवेरा वाहन की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान टवेरा चालक वसीम (25) निवासी मालेगाँव, मोहम्मद हुसैन (10) निवासी प्रतापगढ़, जावेद (35) निवासी रायबरेली के रूप में हुई है। एक अन्य व्यक्ति की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि टवेरा में सवार होकर मजदूर उत्तरप्रदेश से मजदूरी करने के लिए मालेगाँव (महाराष्ट्र) जा रहे थे। कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के दौरान ये मजदूर अपने घर लौट आए थे।

लोहिया ने बताया कि पुलिस कंटेनर ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).