देश की खबरें | मथुरा में सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार को तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, दो सितम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार को तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

थाना मांट के प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया, "थाना जमुनापार क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी भगवान दास (40) पत्नी भगवान देवी (37), पुत्र धीरज (10) और पुत्री चंचल (06) के साथ राधारानी के दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे कि इसी दौरान मांट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अनिल कुमार की कार से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद मोटरसाइकिल एक पेड़ से जा टकराई।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 17433 नए केस, 292 की मौत: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पति-पत्नी और पुत्र को मृत घोषित कर दिया जबकि छह वर्षीय पुत्री का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि कार चालक अनिल सेना में कार्यरत है। वह दो दिन पहले ही अवकाश पर घर आये थे। हादसे में वह भी घायल हुए है।

पुलिस ने बताया कि दूसरा हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 127 पर हुआ। दक्षिणी दिल्ली के प्रजापति विनोद राय (46) अपनी कार से बिहार के मधुबनी जिले से लौट रहे थे। उनके साथ कार में रामनारायन, रघुनाथ और उनकी पुत्री रिया एवं विद्यानाथ सिंह आदि भी आ रहे थे।

यह भी पढ़े | Martyr Subedar Rajesh Kumar: सूबेदार राजेश कुमार पाकिस्तान की सेना से लोहा लेते हुए शहीद, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 50 लाख रुपए और परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का किया ऐलान.

उन्होंने बताया कि सुबह करीब दस बजे उनकी कार एक्सप्रेस-वे खडे़ एक कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक विनोद राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सभी घायल हो गए। रघुनाथ और विद्याकुमार की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि तीसरे हादसे में मुजफ्फरपुर गांव के समीप आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार का टायर फट गया और वह पलट गई। हादसे में दिल्ली निवासी कुलदीप और पवन घायल हो गए। दोनों आगरा से दिल्ली लौट रहे थे।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\