एजेंसी न्यूज

Ayodhya Road Accident: अयोध्या में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में पारारामपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार चारों लोग होली खेलकर दो मोटरसाइकिलों पर लौट रहे थे तभी उनकी टक्कर एक तेज रफ्तार एसयूवी कार से हो गई.

Ayodhya Road Accident: अयोध्या में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

अयोध्या (उप्र), 15 मार्च : अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में पारारामपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार चारों लोग होली खेलकर दो मोटरसाइकिलों पर लौट रहे थे तभी उनकी टक्कर एक तेज रफ्तार एसयूवी कार से हो गई.

पुलिस क्षेत्राधिकारी (बीकापुर) पीयूष पाल ने बताया कि कार चालक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश की और इस दौरान कार मोटरसाइकिल सवारों को करीब सौ मीटर तक घसीटे हुए लेगई, जिससे सड़क पर घर्षण के कारण दोनों मोटरसाइकिलों में आग लग गई और वे बुरी तरह जल गईं. गुस्साए ग्रामीणों ने बाद में कार में आग लगा दी. यह भी पढ़ें : ‘हम नहीं भागेंगे, हम कायर नहीं हैं’…असदुद्दीन ओवैसी ने होली पर मुस्लिमों को घर में रहने की अपील पर सवाल उठाए

पाल ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई और कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पाल ने बताया कि चालक की पहचान हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी भास्कर उपाध्याय के रूप में हुई है, दुर्घटना में वह भी घायल हो गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हैदरगंज थाना क्षेत्र के राम केवल (50), इंद्रजीत (32), राम सजीवन (42) और जेठू (38) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).