एजेंसी न्यूज

Rajasthan: बाड़मेर में सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत

राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह हादसा सिणधरी सांचौर राजमार्ग पर हुआ.

Rajasthan: बाड़मेर में सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

बाड़मेर (राजस्थान), 10 सितंबर : राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह हादसा सिणधरी सांचौर राजमार्ग पर हुआ.

पुलिस के अनुसार सिणधरी चौराहे पर एक ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार तीन महिलाओं सहित एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. यह भी पढ़ें: यूपी सरकार का दावा: ऑनलाइन वरासत प्रक्रिया से समय से निस्तारित हो रहे मामले

कार में सवार लोग गुजरात के थे जो बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को गुड़ामालानी अस्पताल पहुंचाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).