देश की खबरें | वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर थानांतर्गत पिछोर-चंदेरी मुख्य मार्ग पर ग्राम गजोरा में शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक दंपति एवं उनके दो बेटों की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिवपुरी (मध्य प्रदेश), 30 अक्टूबर मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर थानांतर्गत पिछोर-चंदेरी मुख्य मार्ग पर ग्राम गजोरा में शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक दंपति एवं उनके दो बेटों की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) डी एस कुशवाह ने बताया कि मृतकों की पहचान बालकृष्ण केवट (35), उसकी पत्नी जयंती केवट (28) तथा उनके दो पुत्रों बल्लू केवट (5) एवं शिवम केवट (10) के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े | Maharashtra: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- विधान परिषद के लिए उर्मिला मातोंडकर के नाम पर उद्धव ठाकरे लेंगे फैसला.

उन्होंने कहा कि शिवम ने शिवपुरी जिला अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि बाकी तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

कुशवाह ने बताया कि इस हादसे में बालकृष्ण की बेटी प्रियंका केवट (12) गंभीर रूप से घायल भी हुई है, जिसे शिवपुरी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में 349 नए केस पाए गए, 2 की मौत: 30 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये पांचों लोग खनियांधाना के अछरौनी से एक मोटरसाइकिल से आ रहे थे, जबकि स्कॉर्पियो पिछोर की ओर से आ रही थी।

कुशवाह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी छह युवतियां मौके से भाग गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\