Ghaziabad Fire Breaks: गाजियाबाद में घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत
गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में एक घर में रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसके बच्चों समेत चार लोग जिंदा जल गए.
गाजियाबाद (उप्र), 19 जनवरी : गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में एक घर में रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसके बच्चों समेत चार लोग जिंदा जल गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घर में लगी आग को बुझाया, आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने घर के अंदर से शव बरामद किए. यह भी पढ़ें : मोदी ने कारोबार में आसानी को कारोबार में असुविधा बना दिया: कांग्रेस
पुलिस ने बताया कि सभी सदस्य तीसरी मंजिल पर सो रहे थे. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि दमकल की गाड़ियों ने दीवार तोड़कर शव बरामद किए और मृतकों की पहचान एक महिला गुलबहार (32), उसके बेटे जान (9) और शान (8) और जीशान (7) के रूप में हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

