UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मिनीबस और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह एक मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कानपुर (उप्र), 12 फरवरी : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह एक मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रयागराज जाने वाली मिनी बस में 21 यात्री सवार थे. इनमें से कुछ लोग महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु थे. बस बक्सर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गई.
इलाहाबाद रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम कुमार गौतम ने कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बचाया. घटनास्थल पर दो श्रद्धालुओं और चालक समेत तीन लोग मृत पाए गए.’’ मृतकों की पहचान मिनी बस चालक विवेक सिंह (27) और श्रद्धालु प्रेम कांत झा (55), दिगंबर झा (52) एवं विमल चंद्र झा (50) के रूप में हुई है. सभी नयी दिल्ली के निवासी थे. यह भी पढ़ें : मुंबई में एक व्यक्ति ने किया पुलिस को फोन, कहा-प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हो सकता है आतंकी हमला
पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर धवल जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना में शामिल मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

