एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में वैन के नहर में गिरने से चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के लुधियाना जिले में जगेरा पुल के पास एक वैन के सरहिंद नहर में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब में वैन के नहर में गिरने से चार लोगों की मौत

लुधियाना, 28 जुलाई पंजाब के लुधियाना जिले में जगेरा पुल के पास एक वैन के सरहिंद नहर में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार रात को हुई जब लगभग 25 श्रद्धालुओं का एक समूह हिमाचल प्रदेश के माता नैना देवी मंदिर में दर्शन करके लौट रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने लुधियाना में संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि वैन नहर में तब गिर गई जब नहर के किनारे एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश करते समय उसके चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया।

उपायुक्त हिमांशु जैन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज्योति यादव मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश श्रद्धालुओं को बचा लिया गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि, तीन श्रद्धालु अब भी लापता हैं।

उपायुक्त ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).