Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में हुए ‘आईईडी’ हमले के सिलसिले में चार लोग गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले हफ्ते हुए ‘आईईडी’ हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया था.
श्रीनगर, 7 जून : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले हफ्ते हुए ‘आईईडी’ हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया था.
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ शोपियां पुलिस ने हाल ही में हुए एक आतंकवादी हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आतंकवादियों ने एक वाहन पर आईईडी हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और कई अन्य घायल हुए थे.’’ यह भी पढ़ें : धार्मिक सहिष्णुता पर भारत को लेक्चर की जरूरत नहीं: कांग्रेस
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के पतितोहलान इलाके में सेना द्वारा किराए पर लिए गए एक वाहन में यह विस्फोट हुआ था, जिसमें नायक प्रवीण की मौत हो गई थी और दो अन्य लोग घायल हो गए थे.
Tags
संबंधित खबरें
Rupali Chakankar Resigns: रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, अशोक खरात वायरल वीडियो कांड से बढ़ा विवाद
Eid 2026: जम्मू-कश्मीर में कल मनाई जा सकती है ईद, अफगानिस्तान में चांद दिखा
'Captain' Ashok Kharat Video: रिटायर्ड नेवी अधिकारी अशोक खरात के खिलाफ नासिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं के Sexual एक्सप्लोइटेशन और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार
Aligarh Hospital Murder News: अलीगढ़ में अस्पताल में घुसकर युवक की हत्या, बेटी की शादी तुड़वाने से नाराज पिता ने बेड पर लड़के को मारी गोली; VIDEO
\