विदेश की खबरें | इजराइली गोलीबारी में चार फलस्तीनी नागरिकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसके साथ ही मंगलवार को इजराइली सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मरने वाले फलस्तीनी नागरिकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।
इसके साथ ही मंगलवार को इजराइली सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मरने वाले फलस्तीनी नागरिकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।
इससे पहले फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि इजराइल द्वारा गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कब्जे वाले पश्चिमी तट में तीन फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई।
पिछले दिनों, यरुशलम में बम विस्फोट में दो इजराइली नागरिकों के मारे जाने की घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं।
फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा के अनुसार, पश्चिमी तट में हेब्रोन शहर के उत्तर में इजराइली सैनिकों और निवासियों के बीच झड़पें हुईं।
इजराइली सेना ने कहा कि फलस्तीनियों ने उसके सैनिकों को निशाना बनाते हुए पथराव किया और विस्फोटक फेंके। इजराइल के अनुसार, इसके बाद उसके जवानों ने गोलियां चलाई।
इजराइली सेना के अनुसार, एक फलस्तीनी चालक ने यरुशलम के उत्तर में एक बस्ती के पास एक महिला पैदल यात्री को अपनी कार से टक्कर मार दी। सेना ने इसे जानबूझकर किया गया हमला बताया। इजराइली सेना ने बाद में पुष्टि की कि घायल महिला एक सैनिक है। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर चालक को गोली मार दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)