देश की खबरें | जमानत पर छूटे चार लोगों को एनआईए ने असम में फिर से गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जमानत पर बाहर आए चार संदिग्ध ‘जिहादियों’ को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने असम में फिर से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गोलपाडा, 11 जून जमानत पर बाहर आए चार संदिग्ध ‘जिहादियों’ को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने असम में फिर से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अब्दुस सोबाहन, जलालुद्दीन शेख और अब्दुस सोबान को गोलपाडा से तथा हाफिजुर रहमान को बोंगईगांव के कबैतारी से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दो मई को जमानत दे दी गई।

गोलपाडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी.वी. राकेश रेड्डी ने बताया कि सोबहान गोलपाडा जिले के मोरनई में तोकुनिया शांतिपुर मस्जिद का इमाम था, जबकि जलालुद्दीन तिलपाडा में एक मस्जिद का इमाम था।

उन्होंने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं और कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल पाए गए।

एसपी ने बताया कि सोबान और रहमान भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now