एजेंसी न्यूज

लखीमपुर खीरी में बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत

लखीमपुर खीरी जिले के शहर कोतवाली इलाके में रविवार सुबह एक निजी बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई.

लखीमपुर खीरी में बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 3 जुलाई : लखीमपुर खीरी जिले के शहर कोतवाली इलाके में रविवार सुबह एक निजी बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने यहां बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के निघासन मार्ग पर खंभारखेड़ा चीनी मिल के नजदीक एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : प्राकृतिक आपदाओं के प्रति बेहद संवेदनशील भूमि

उन्होंने बताया कि मृतकों में सरवन (23), उसकी बेटी लकी (सात), भाभी प्रज्ञा (30) और मां महाराजा (52) की शामिल हैं. सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).