देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 74 हुई; संक्रमण के 543 नये मामले आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 74 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 543 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,000 से अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 14 जुलाई ओडिशा में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 74 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 543 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,000 से अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ओडिशा के खुर्दा जिले में दो मौतें हुईं, जबकि गंजाम और कटक में एक-एक मौत हुई।
विभाग ने एक बयान में बताया, ‘‘इलाज के दौरान चार कोविड मरीजों की मौत हो गई।’’
अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से तीन कैंसर, मधुमेह, और हृदय रोग से पीड़ित थे।
इसके अलावा सुंदरगढ़ जिले में कोविड-19 से संक्रमित 14 साल के एक लड़के की मौत हो गई। उसकी मौत का कारण भी अन्य शारीरिक समस्यायें बताई जा रही हैं।
ओडिशा में संक्रमण के 543 नए मामले सामने आने के बाद मामलों का आंकड़ा बढ़कर 14,280 पहुंच गया जिनमें से फिलहाल 4,929 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 9,255 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।
कोरोना वायरस हॉटस्पॉट गंजाम में अब तक इस वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

