एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत, 401 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को चार और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 563 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण के 401 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 29835 हो गयी जिनमें से 7406 रोगी उपचाराधीन हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत, 401 नये मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 20 जुलाई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को चार और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 563 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण के 401 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 29835 हो गयी जिनमें से 7406 रोगी उपचाराधीन हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि नये संक्रमितों में सीमा सुरक्षा बल के पांच जवान भी शामिल हैं ।

यह भी पढ़े | KVS Admission 2020: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा का एडमिशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई.

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जोधपुर में चार और संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 563 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 हो गयी है जबकि जोधपुर में 72, भरतपुर में 46, कोटा में 29,अजमेर में 28, बीकानेर में 21, नागौर में 20 व पाली में 16, और धौलपुर में 14 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: 'हॉर्स ट्रेडिंग' के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान पुलिस ने भेजा समन.

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक अलवर में 103, अजमेर में 81, जयपुर में 65, जालोर में 53, बाड़मेर में 29, नागौर में 27 व कोटा में 15 नये मामले सामने आये।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).