एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत, 149 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की सोमवार को मौत हो गयी जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 198 हो गई है। वहीं संक्रमण के 149 नये मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 8980 हो गयी।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत, 149 नये मामले
जियो

जयपुर, एक जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की सोमवार को मौत हो गयी जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 198 हो गई है। वहीं संक्रमण के 149 नये मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 8980 हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को जयपुर में दो तथा बारां व बीकानेर में एक एक और मौत हुई है, जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 185 हो गई है।

यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी का बयान, कहा- फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा, दुर्व्यवहार और अशिष्ट व्यवहार स्वीकार्य नहीं: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 93 हो गया है जबकि जोधपुर में 19 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

वहीं राज्य में संक्रमण के 149 नये मामले सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे तक सामने आए। इनमें भरतपुर में 42, जयपुर में 32, बारां में 27, पाली में 21, कोटा में 10, झालावाड़ में पांच, झुंझुनू में तीन, दौसा में दो व टोंक में एक नया मामला शामिल है। राज्य में अब तक के संक्रमितों की कुल संख्या 8980 हो चुकी है।

यह भी पढ़े | इंदौर में COVID-19 संक्रमितों की संख्या 3,500 के पार, अब तक 135 मरीजों की हुई मौत.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).