देश की खबरें | घर से लापता चार नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुई चार नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सर्विलांस की सहायता से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कौशांबी (उप्र), 30 नवंबर जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुई चार नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सर्विलांस की सहायता से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में पता चला की चारों लड़कियां घूमने के लिए घर से भागी थीं।
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 28 नवंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 से 17 वर्ष उम्र की चार नाबालिग लड़कियां चने का साग तोड़ने के लिए घर से निकली थी जिसके बाद वे घर नहीं लौटीं।
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। लापता लड़कियों को सकुशल बरामद करने के लिए पश्चिम शरीरा थाना पुलिस और सर्विलांस की टीमें लगाई गई थीं।
श्रीवास्तव ने बताया कि चारों लड़कियां प्रयागराज के सिविल लाइन बस स्टैंड से कानपुर जाने वाली बस में सवार हुई थी।
उनके मुताबिक, एक लड़की ने बस में बैठे सहयात्री के मोबाइल से अपने गांव के एक युवक से बात की थी और पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस यात्री के मोबाइल से फोन किया गया था वह कानपुर गया था।
श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने यात्री और बस की जानकारी जुटाई तो पता चला कि चारों लड़कियां कानपुर के झकरकटी चौराहे पर उतरी थीं।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने झकरकटी चौराहा सहित क्षेत्र में मुंबई जाने वाली ट्रेन तथा कानपुर से चलने वाली बसों में तलाश की जिसके बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात प्रयागराज और कौशांबी जनपद की सीमा से चारों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया।
श्रीवास्तव ने बताया विधिक कार्यवाही के बाद बरामद लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

