एजेंसी न्यूज

UP Shocker: आम के बगीचे में पति को बांधकर पत्नी से गैंगरेप, मायके से लौट रही थी पीड़िता, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक (नगर) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि गत दिवस वह पति के साथ अपने मायके से अपनी ससुराल लौट रही थी, तभी दस लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और वे उन्हें आम के बगीचे के पास ले गए.

UP Shocker: आम के बगीचे में पति को बांधकर पत्नी से गैंगरेप, मायके से लौट रही थी पीड़िता, 10 आरोपी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जिले में नई मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी के साथ चार लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक (नगर) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि गत दिवस वह पति के साथ अपने मायके से अपनी ससुराल लौट रही थी, तभी दस लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और वे उन्हें आम के बगीचे के पास ले गए.

पीडि़ता का आरोप है कि बगीचे में उसके पति को पेड़ से छह लोगों ने बांध दिया और चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. यह भी पढ़ें : Birbhum Massacre: ममता सरकार को झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी बीरभूम हिंसा की जांच, एसआईटी को रोका

विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में दस लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएचओ पंकज पंत के मुताबिक पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष जल्द दर्ज कराया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).