देश की खबरें | सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में बिजली विभाग के दो अधिकारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायगढ़, एक अक्टूबर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में बिजली विभाग के दो अधिकारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के खरसिया गांव के करीब ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर के कारण बिजली विभाग के दो अधिकारियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: हाथरस दुष्कर्म मामले के बाद ‘दलित बेटी को न्याय दो’ के नारे से गूंज उठा DND.

सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर खरसिया गांव के करीब छाल रोड़ में बुधवार रात सरिया लेकर रायगढ़ से कटनी जा रहे ट्रक और करीब के गांव ऐडू से खरसिया से लौट रहे बिजली विभाग के पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो गई।

इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार विद्युत मंडल के खरसिया ग्रामीण में पदस्थ जूनियर इंजीनियर सुशील सिदार (43 वर्ष), टूरेकेला में पदस्थ जूनियर इंजीनियर अमल एक्का (30 वर्ष), खरसिया ग्रामीण में पदस्थ लाइनमैन राजेन्द्र सिदार (43 वर्ष) और पिकअप वाहन चालक भार्गव वैष्णव (30 वर्ष) की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस जाने से पहले DND पर लगा पुलिस पहरा.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। ट्रक चालक और उसका सहायक फरार हैं। चारों शव खरसिया सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड